- Hindi News
- ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वाले चालकों के चालान काटे
ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वाले चालकों के चालान काटे
गुरदासपुर | ट्रैफिकपुलिस इंचार्ज शाम लाल ने डाकखाना चौक में नाकाबंदी कर नियम तोड़ने वाले 30 गाड़ी चालकों के चालान काटे। टू व्हीलर पर ट्रिपल राइडिंग, अधूरे दस्तावेजों और बिना लाइसेंस वाले चालकों के चालान काटे गए हैं। उन्होंने कहा वाहन चालकों को किसी भी परेशानी से बचने के लिए नियमों का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। हादसों से बचने के लिए हेलमेट पहनना चाहिए और नशा करके गाड़ी नहीं चलानी चाहिए। उन्होंने कहा नियमों का उल्लंघन करने वाली लड़कियों और महिलाओं के भी चालान काटे जाएंगे क्योंकि स्कूल-कॉलेजों की स्टूडेंट्स अकसर ट्रिपल राइडिंग करती हैं, जिससे हादसे का खतरा रहता है। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।