- Hindi News
- टू व्हीलर चलाते समय हेलमेट पहनें, हादसों से बचें
टू व्हीलर चलाते समय हेलमेट पहनें, हादसों से बचें
सड़कहादसोंको लेकर दैनिक भास्कर के महाअभियान के तहत सोमवार को शकरगढ़ डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एसेंबली के दौरान प्रिंसिपल कुलवीर सिंह ने स्टूडेंट्स को ट्रैफिक नियम मानने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि थोड़ी से अवेयरनेस से सड़कों पर रोजाना होने वाले हादसों को रोका जा सकता है।
अगर हम ट्रैफिक नियमों का पालन शुरू कर दें तो जल्द ही इसके परिणाम सामने आने लगेंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। अगर वे अवेयर हो जाएं तो हादसों को आसानी से रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि 18 साल से कम आयु के बच्चे वाहन नहीं चला सकते। इसके अलावा वाहन चलाते समय हेल्मेट का प्रयोग अवश्य करें, मोबाइल फोन का इस्तेमाल करें, दस्तावेज पूरे रखें ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके। वर्तमान में ज्यादा हादसे वाहन चलाते समय मोबाइल सुनने और नशे का प्रयोग करने के कारण हो रहे हैं। इसलिए इनके प्रति अवेयरनेस की खास जरूरत है।
प्रिंसिपल शर्मा ने कहा कि सड़कों पर रोजाना होने वाले हादसों के पीछे रूल्स के प्रति अवेयरनैस की कमी ही जिम्मेदार है। उन्होंने स्टूडेंट्स को वाहन चलाते ट्रैफिक नियमों को फॉलो करने की प्रेरणा दी। दैनिक भास्कर की प्रशंसा करते उन्होंने कहा कि इस महाअभियान में समाजसेवी संगठनों को भी आगे आना चाहिए। हादसों में मरने वाले किसी किसी के अपने होते हैं। इन दिनों ऐसे हालात बन चुके हैं कि ऐसा कोई दिन खाली नहीं जाता, जब हादसे में किसी की जान जाए। सबसे ज्यादा मौतों का कारण ट्रैफिक नियमों का पालन करना है। हादसों को छोटे-छोटे ट्रैफिक रूल्स मानकर आसानी से रोका जा सकता है। अगर स्टूडेंट्स ट्रेफिक नियमों के प्रति अवेयर हो जाएं तो समाज में क्रांतिकारी बदलाव लाया जा सकता है। इसलिए सभी को मिलकर इस दिशा में प्रयास करना होगा।
बच्चों का मन शरारती होता है, लेकिन वे यह नहीं जानते कि छोटी सी शरारत के कारण बड़ा नुकसान हो सकता है। सड़कों पर होने वाले हादसों के पीछे रूल्स के प्रति अवेयरनेस की कमी ही सबसे ज्यादा जिम्मेदार है। रूल्स फालो कर हम सड़कों पर होने वाले बेवजह के हादसों को आसानी से रोक सकते हैं। इस मौके पर विशाल कुमार, अरुण कुमार, प्रबोध चंद्र, रामनाथ, संजीव कुमार, रमेश कुमार, प्रभजो, राजविंदर, विनोद कुमार आदि मौजूद थे।
स्टूडेंट्स को ट्रैफिक रूल्स मानने की शपथ दिलाते प्रिंसिपल कुलवी