- Hindi News
- बेरोजगार लाइनमैन करेंगे सीएम के आगेे प्रदर्शन
बेरोजगार लाइनमैन करेंगे सीएम के आगेे प्रदर्शन
गुरदासपुर | बेरोजगारलाइनमैन यूनियन की बैठक नेहरू पार्क में सोमवार को जिला गुरदासपुर और पठानकोट के प्रधानों की अध्यक्षता में हुई। प्रधान जोगिंदर मंझ ने कहा कि प्रदेश सरकार बेरोजगार लाइनमैनों को दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर कर रही है। उन्होंने बताया कि बेरोजगार लाइनमैन 10 दिसंबर को सीएम परकाश सिंह बादल के कादियां पहुंचने पर प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में ब्लाक प्रधान जसविंदर सिंह, कैशियर रविदयाल, सतनाम सिंह सुलतानी, प्रेस सचिव अमनबीर सिंह, गुरदयाल, गुलशन कुमार, मेजर सिंह, ब्लाक प्रधान जसपाल सिंह, सूबा सिंह, दिलबाग सिंह, निशान सिंह, राम दित्ता मौजूद थे।