पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कविता खन्ना ने शहीद मनप्रीत के परिवार से जताई संवेदना

कविता खन्ना ने शहीद मनप्रीत के परिवार से जताई संवेदना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरदासपुरलोकसभाहलका के सांसद विनोद खन्ना की प|ी कविता खन्ना ने जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में शहीद हुए मनप्रीत सिंह के गांव अवान पहुंचकर उनके परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की। खन्ना ने शहीद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद की मां जसबीर कौर, प|ी रणजीत कौर और अन्य परिजनों के साथ संवेदना जताते कहा कि मनप्रीत सिंह देश का होनहार सपूत था, जिसने आतंकियों के साथ लोहा लेते हुए शहादत का जाम पिया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि परिवार को सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाएं पहल के आधार पर उपलब्ध कराई जाएंगी। शहीद की याद में यादगार भी बनाई जाएगी। इस मौके पर शहीद के बड़े भाई गुरजिंदर सिंह, भूपिंदर सिंह, पूर्व सैनिक चाचा सुखदेव सिंह, बलजीत सिंह अवान, हरविंदर सिंह, एसएचओ विश्वनाथ, सैनिक भलाई दफ्तर के सरूप सिंह आदि मौजूद थे।

शहीद के परिवार के साथ संवेदना जताती हुईं कविता खन्ना।