- Hindi News
- न्यू गुरदासपुर हॉकी क्लब की कार्यकारिणी चुनी
न्यू गुरदासपुर हॉकी क्लब की कार्यकारिणी चुनी
न्यूगुरदासपुरहॉकी क्लब की बैठक प्रधान रिटायर्ड डीएसपी परमजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि पिछली बैठक में क्लब की कार्यकारिणी को भंग कर उन्हें प्रधान और दशमिंद्र नोनी को वरिष्ठ उप प्रधान चुना गया था। इस दौरान क्लब के पदाधिकारियों के पद समाप्त कर नई कार्यकारिणी चुनने के अधिकार सौंपे गए थे। इसके तहत दविंदर कुमार घुग्गी और डा. जतिंदर अग्रवाल को उपाध्यक्ष, राजेश कुमार को महासचिव, राजीव बेदी को कोषाध्यक्ष, अश्विनी कुमार को संयुक्त सचिव, सुखमीत सिंह को प्रचार सचिव, अमरजीत सिंह को वरिष्ठ एडिटर, गोपाल सिंह सभ्रवाल और मनी गुप्ता को प्रेस सचिव चुना गया। प्रभात सैनी, मनिंदर कुमार, गुरचरण सिंह को तकनीकी सलाहकार और गुरप्रीत सिंह गोरा को टीम मैनेजर बनाया गया है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी खुशवंत सिंह बाजवा को मुख्य सरपरस्त चुना गया है। इस मौके पर दविंदर कुमार, अश्विनी कुमार, जतिंद्र कुमार और सुधीर कुमार ने सदस्यता ग्रहण की है। बैठक में अमरजीत सिंह, जसवंत सिंह बाजवा, रजिंद्र सिंह, जसमीत सिंह, अश्विनी कुमार, विनय कुमार, राजीव शर्मा, गोपाल सिंह, राम कुमार , जतिंद्र शर्मा, जगदीप सिंह, नरेश शर्मा, विनोद और गुलजार सिंह मौजूद थे।
हॉकी क्लब की कार्यकारिणी के चयन के मौके पर प्रधान सेवानिवृत्त डीएसपी परमजीत सिंह और अन्य।