पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिड डे मील वर्कर्स, जीटीयू ने मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री का किया घेराव

मिड-डे मील वर्कर्स, जीटीयू ने मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री का किया घेराव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिड-डेमीलयूनियन और जीटीयू ने मांगों को लेकर सोमवार रोपड़ में शिक्षा मंत्री की कोठी के सामने प्रदर्शन किया। यूनियन नेता नरेश कुमारी और दिलदार भंडाल ने बताया दोनों यूनियनों ने फैसला किया है कि सरकार के खिलाफ मिलकर मोर्चा खोला जाएगा। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करनैल सिंह संधू, मक्खन कोहाड़, मनजीत कौर, बिमला देवी और शिव कुमार ने किया।

कर्मचारी नेताओं ने मांग की सरकार मिड-डे मील का काम ठेके पर देने की योजना को रद्द करे, वर्करों को कम से कम 10 हजार रुपए वेतन दिया जाए, बीमा, वर्दी, छुट्टियां दी जाएं और उन्हें बिन वजह काम से हटाना बंद किया जाए। टीचर नेताओं ने मांग की 30 स्टूडेंट्स से कम वाले स्कूल तोड़ने बंद किए जाए, प्राइमरी और सेकेंडरी टीचर्स की पदोन्नतियां की जाए, ठेके पर रखे टीचर्स को रेगुलर किया जाए और खाली पदों पर स्थाई नियुक्तियां की जाए। इसके अलावा 150 स्टूडेंट्स पर हेड टीचर लगाने की शर्त खत्म की जाए।

देशभगत यादगार हाल में रैली करने के बाद करीब 4 हजार मुलाजिमों ने शिक्षा मंत्री की कोठी की तरफ मार्च किया। मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शिक्षा मंत्री के साथ बात कराने पर रैली समाप्त कर दी गई। शिक्षा मंत्री ने संगठन नेताओं को 10 दिसंबर को मोहाली में पैनल मीटिंग के लिए बुलाया है। नेताओं ने कहा कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो संघर्ष तेज किया जाएगा। इस दौरान कुलदीप पुरोवाल, अनिल कुमार, जसबीर कौर, जसपाल कौर, कुलवंत सिंह, परमजीत कौर, वरिंदर कौर, गुरप्रीत रंगीलपुर मौजूद थे।

मिड-डेमुलाजिम 13 को लुधियाना में करेंगे रैली

धारीवाल | मिड-डेमील दफ्तरी मुलाजिम और कुक वर्कर यूनियन की बैठक ब्लाक शिक्षा दफ्तर में हुई, जिसमें सुखविंदर कौर, सोनिया और पूजा ने कहा कि मिड-डे मील दफ्तरी मुलाजिमों ने शिक्षा विभाग के रवैये के खिलाफ 3 दिसंबर से कलम छोड़ हड़ताल की हुई है। अगर सरकार ने जल्द उनकी मांगें नहीं मानी तो पूरे प्रदेश में संघर्ष को तेज किया जाएगा। उन्होंने डीजीएसई के नो वर्क-नो पे के आदेश की निंदा करते रहा कि सरकार ऐसे रूल तो लागू कर रही है लेकिन समान पे का रूल लागू नहीं कर रही। उन्होंने बताया कि मिड-डे मील दफ्तरी मुलाजिम और कुक वर्कर यूनियन ने अपने हकों के लिए 13 दिसंबर को लुधियाना में रैली करने का फैसला किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें नही