पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा लीगल सैल ने चलाया सदस्यता अभियान

भाजपा लीगल सैल ने चलाया सदस्यता अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरदासपुर |कोर्ट कांप्लेक्समें सोमवार को भाजपा लीगल सैल की तरफ से सदस्यता अभियान चलाया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधान पीएस घुम्मण ने की। बैठक के दौरान लीगल सैल भाजपा के प्रदेश कन्वीनर लोकेश नारंग विशेष तौर पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिन वकीलों ने भाजपा लीगल सैल की सदस्यता ली है, वे प्रण करें कि पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर शिवजीत नंदा, विशाल ठाकुर, अनिल नंदा, सवीर महाजन, डीपी गोसाई, विनोद हरचंद, रंजन चौहान, आईएस बाजवा आदि मौजूद थे।