- Hindi News
- स्टूडेंट्स और टीचर ने शहर को साफ करने की कसम ली
स्टूडेंट्स और टीचर ने शहर को साफ करने की कसम ली
भारतकोस्वच्छ बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी की ओर से शुरू की गई स्वच्छ भारत मुहिम के तहत दिल्ली पब्लिक स्कूल ने शहर को साफ करने का प्रण लिया। सोमवार को स्कूल की प्रिंसिपल रूपाली सैनी की अगुवाई में स्कूल के टीचिंग, नान टीचिंग स्टाफ और स्कूल के विद्यार्थियों ने स्कूल को साफ किया। इसके अलावा स्वच्छता की प्रेरणा देने के लिए स्कूल के प्रांगण में स्वच्छता से संबंधित पोस्टर मेकिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें बच्चों ने पूरा उत्साह दिखाया। इस मौके पर पहली से नौंवी कक्षा तक के विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत पर स्वरचित कविताएं भी पढ़ीं।
इसके बाद प्रिंसिपल की अगुवाई में स्कूल के समूह स्टाफ और बच्चों ने बहरामपुर रोड को भी साफ किया। इस मौके पर प्रिंसिपल ने बच्चों को शपथ दिलाई कि वे अपने घरों के साथ-साथ, स्कूल और आसपास की सफाई का ध्यान रखेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को गांधी जी के सपने को साकार करने के लिए देश की स्वच्छता में योगदान देना चाहिए ताकि देश प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सके।
बहरामपुर रोड पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट्स के साथ प्रिंसिपल रूपाली सैनी और स्टाफ ने भी झाडू़ लगाकर सफाई की।