बावा लाल के जन्म दिवस पर प्रभातफेरी
गुरदासपुर |प्राचीन शिवमंदिर बाबा सिलेंडर से बावा लाल दयाल जी के जन्म दिवस को समर्पित प्रभातफेरी निकाली गई। संजीव सूरी ने बताया कि सप्ताह के हर रविवार को बावा लाल जी के जन्म दिवस को समर्पित प्रभातफेरी निकाली जाएगी। दिसंबर माह तक प्रभातफेरी हर रविवार निकलेगी। प्रभातफेरी का स्वागत गीता भवन रोड पर चल रहे महामाई के जागरण के श्रद्धालुओं ने किया। इस मौके पर सुनील कुमार, कांता रानी, प्रदीप शर्मा, अशोक मौजूद थे।