गीता भवन रोड पर कराया महामाई का जागरण
गुरदासपुर| गीताभवन मंदिर के बाहर भगवती मां का 26वां जागरण करवाया गया। इस मौके पर धारीवाल से कुलदीप गौरा एंड पार्टी ने महामाई का गुणगान किया। सभा के सदस्य शिवसेना हिंदोस्तान के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी महामाई का जागरण बड़ी धूमधाम से करवाया गया है। कुलदीप गौरा की पार्टी ने माता की भेटों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। दोपहर को दाल चावल का अटूट लंगर लगाने के बाद रात को चाय का प्रबंध किया गया। इस मौके पर श्याम लाल, नवदीप मेहता, पंकज शर्मा, हैप्पी कुमार फूल वाला, वरिंदर कुमार, शर्मा आदि मौजूद थे।