पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 5 महीने से वेतन नहीं, टीचर्स देंगे 19 को प्रदेश स्तर पर धरना

5 महीने से वेतन नहीं, टीचर्स देंगे 19 को प्रदेश स्तर पर धरना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारीसहायता प्राप्त स्कूल टीचर्स एवं अन्य कर्मचारी यूनियन की बैठक बुधवार को खालसा सी से स्कूल में जिला प्रधान हरमेल सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सहायता प्राप्त स्कूलों की समस्याओं पर चर्चा की गई।

ज्ञात रहे कि इन स्कूलों के टीचर्स और कर्मचारियों को पिछले पांच महीने से वेतन नहीं मिला है। जिला महासचिव गणेशदत्त शास्त्री ने कहा कि अगर सरकार ने 15 फरवरी तक बजट रिलीज नहीं किया तो 19 फरवरी को प्रदेश सरकार के खिलाफ डीपीआई ऑफिस के सामने प्रदेश स्तरीय धरना लगाया जाएगा। उन्होंने हाउस रेंट मेडिकल भत्ता नए वेतन आयोग के अनुसार देने, पेंशनरी पोस्टों पर कार्यरत टीचर्स को सरकारी स्कूलों में मर्ज करने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को संशोधित ग्रेड-पे जारी करने की मांग की। इस मौके पर प्रिंसिपल सतवंत सिंह, प्रिंसिपल सुलक्खन सिंह, प्रिंसिपल कुलबीर सिंह, रामनाथ शर्मा, हरदीप सिंह, मनजिंदर सिंह, अवतार सिंह, महेंद्र सिंह, देवराज, पवन शर्मा, वीरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे।

वहीं, अमृतसर में डीएवी कॉलेज के कंप्यूटर साइंस विभाग की ओर से बुधवार इंटरनेट सेफ्टी पर सेमिनार करवाया गया। डिवेलपमेंट इंटरनेट सेफ कम्युनिटी विषय पर हुए सेमिनार में एमएससी कंप्यूटर, बीएससी कंप्यूटर, बीसीए, एमए हिस्ट्री, एमए इकनॉमिक्स, एमएससी मैथ्स के स्टूडेंट्स ने भाग लिया। इस दौरान पोस्टर मेकिंग, पेपर प्रेजेंटेशन और ग्रुप डिस्कशन प्रतियोगिताएं भी करवाई गई। प्रो. अमरदीप गुप्ता ने स्टूडेंट्स को इंटरनेट सेफ्टी के बारे में बताया।