- Hindi News
- टीचर्स ट्रैफिक रूल्स के बारे स्टूडेंट्स को करेंगे अवेयर
टीचर्स ट्रैफिक रूल्स के बारे स्टूडेंट्स को करेंगे अवेयर
प्रदेशमें बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर दैनिक भास्कर के महाअभियान के तहत बुधवार को आनंद मॉडर्न सी से स्कूल में प्रिंसिपल नर्गिस आनंद ने स्टाफ को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि थोड़ी सी अवेयरनेस से सड़कों पर रोजाना होने वाले हादसों को रोका जा सकता है। अगर हम ट्रैफिक नियमों का पालन शुरू कर दें तो जल्द ही इसके परिणाम सामने आने लगेंगे। इसके लिए टीचर्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। अगर वे अवेयर हो जाएं तो हादसों को आसानी से रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि टीचर्स स्टूडेंट्स को बताएं कि 18 साल से कम आयु के किशोर वाहन नहीं चला सकते। इसके अलावा वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें, मोबाइल फोन का इस्तेमाल करें, दस्तावेज पूरे रखें ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके। वर्तमान में ज्यादा हादसे वाहन चलाते समय मोबाइल सुनने और नशे का प्रयोग करने के कारण हो रहे हैं। इसलिए इनके प्रति अवेयरनेस की खास जरूरत है।
प्रिंसिपल ने कहा कि सड़कों पर रोजाना होने वाले हादसों के पीछे रूल्स के प्रति अवेयरनैस की कमी ही जिम्मेदार है। उन्होंने स्टाफ को व्हीकल चलाते ट्रैफिक नियमों को फॉलो करने की प्रेरणा दी। दैनिक भास्कर की प्रशंसा करते उन्होंने कहा कि इस महाअभियान में समाजसेवी संगठनों को भी आगे आना चाहिए। इस मौके पर मैडम नीलम, पवन, मंजू, ललिता, रजनी, आरती, रचना, सुनीता, सोहित, नेहा, शमा, पलविंदर कौर, परमिंदर आदि मौजूद थे।
आनंद मॉडर्न सी से स्कूल में टीचर्स को प्रिंसिपल नर्गिस आनंद ने ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।