- Hindi News
- बाबा तारा गुरु के स्थान को जाते रास्ते की हालत खराब
बाबा तारा गुरु के स्थान को जाते रास्ते की हालत खराब
गांवतिबड़ स्थित बाबा तारा गुरु के धार्मिक स्थान को जाने वाला रास्ते की हादत खराब हो चुकी है। रोजाना यहां से कई श्रद्धालु निकलते हैं। इसके लिए वह कई बार प्रशासन से गुहार भी लगा चुके हैं, ताकि सड़क का निर्माण कराया जा सके।
यहां पहुंचने का रास्ता वार्ड-1 और 10 के बीच से होकर गुजरने वाली गली है, जिसका लंबे समय से निर्माण नहीं किया गया है। गली में जहां गंदगी के ढेर लगे हैं, वहीं नालियों का गंदा पानी फैला हुआ है। ब्लाक समिति सदस्य कीमती लाल, सतपाल हैप्पी, अर्जुन देव और काहन चंद ने बताया कि यहां से वाहनों से ही नहीं पैदल भी चलना कठिन है। इलाके में ऐसी और भी गलियां ही जिनकी हालत खराब हो चुकी है। गांव की पशु और सिविल डिस्पेंसरी का भी बुरा हाल है। पूरा इलाका विकास चाहता है, लेकिन अधिकारी और नेता चुप हैं। लोगों ने सरकार से अपील की है िक उक्त रास्ते की मरम्मत शीघ्र कराई जाए। इससे श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थान तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी।
बाबा तारा गुरु के स्थान को जाते रास्ते पर बहता नालियों का गंदा पानी।