पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेंशनरों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा

पेंशनरों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पनसपरिटायर्ड इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक जिला प्रधान सुभाष शर्मा की अगुवाई में कश्यप सराय में हुई। इसमें ईपीएफ योजना में पेंशन ले रहे मुलाजिमों की मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई। बलबीर सिंह पाहड़ा, इकबाल सिंह, बलबीर सिंह काहलों, सेवा सिंह, सुभाष शर्मा, दीपा सिंह और जसविंदर सिंह आदि ने बताया कि एसोसिएशन की तरफ से केंद्र से आर्थिक समस्याओं से घिरे ईपीएफ पेंशन ले रहे मुलाजिम लंबे समय से मांग कर रहे है कि इस बारे में पंजाब सरकार को भी जानकारी दी जा चुकी है। लेकिन ईपीएफ पेंशनरों की अनदेखी की जा रही है। जबकि केंद्र सरकार और पंजाब सरकार के नेता देश के आर्थिक विकास स्तर को ऊंचा उठाने की बातें कर रहे है। उन्होंने मांग की है कि रिटायर मुलाजिमों को पारीवारिक पेंशन देने की तुरंत नीति लागू की जाए। परिवार के बेरोजगार एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। शिव कुमार, मंगत राम, छत्रपाल सिंह, मलकीत सिंह, सेवा राम, सुखदेव राज, अमरनाथ, लाजू राम, सुभाष तिवारी, अजीत राम मौजूद थे।