पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोसायटी आज निकालेगी जागरुकता रैली

सोसायटी आज निकालेगी जागरुकता रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरदासपुर | सामाजिकसुरक्षा एवं स्त्री बाल विकास पंजाब के तत्वाधान में नेहरू युवा केंद्र के आदेश पर गुरदासपुर लाइब्रेरी वेलफेयर सोसायटी 9 दिसंबर को शहर में भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरुकता रैली निकालेगी। प्रधान नरेश कालिया ने बताया कि रैली का आगाज डीसी डा. अभिनव त्रिखा करेंगे। सुबह दस बजे नगर सुधार ट्रस्ट की स्कीम नंबर एक से शुरू होकर रैली शहर के बाजारों से गुजरेगी। रैली में आंध्रा बैंक, धन धन श्री चंद जी मिनी ट्रांसपोर्ट यूनियन और एमएलटी मिनी ट्रांसपोर्ट यूनियन सहयोग देगी।