- Hindi News
- गिक्की हत्याकांड : डिफेंस पक्ष के गवाहों के बयान, सुनवाई 7 को
गिक्की हत्याकांड : डिफेंस पक्ष के गवाहों के बयान, सुनवाई 7 को
जांलधरकेबहुचर्चित गिक्की हत्याकांड की सुनवाई बुधवार को जिला सेशन जज एसके गर्ग की अदालत में हुई। इस दौरान डिफेंस पक्ष केे गवाहों ने अपने बयान कलमबद्ध कराए। मामले की अगली सुनवाई 7 अक्तूबर को होगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 8 सितंबर, 20 अगस्त और 30 जुलाई को भी बचाव पक्ष के गवाहों के बयान दर्ज किए गए थे। 17 मई को पीड़ित पक्ष के वकीलों की ओर से आरोपियों के धारा 313 के तहत हुए बयान को लिखित में आवेदन को लेकर जवाब दिया गया था। अदालत ने उनके जवाब पर बहस के लिए मामले की सुनवाई 9 जुलाई को रखी थी, लेकिन दोनों पक्षों के वकीलों की मौजूदगी में अगली तारीख 30 जुलाई दे दी गई थी। इस मामले में 19 मार्च को फोरेसिंक एक्सपर्ट डा. आशा धीर की गवाही हो चुकी है। इसके बाद आरोपियों के धारा 313 के तहत बयान कलमबद्ध किए गए थे।