- Hindi News
- बाउंड स्कूटी वापस करने पर महिला ने चौक में किया हंगामा
बाउंड स्कूटी वापस करने पर महिला ने चौक में किया हंगामा
काहनूवानचौकमें रविवार रात करीब आठ बजे एक महिला नाके पर तैनात एएसआई के साथ उलझ गई। उसने चौक में हंगामा कर दिया, जिससे आसपास के लोग एकत्र हो गए।
पता चला है कि नाके पर तैनात एएसआई ने महिला की स्कूटी बाउंड कर दी थी, जिसे छोड़ने के कारण उसने हंगामा खड़ा कर दिया। उधर, मामले की सूचना मिलते ही सिटी थाना के प्रभारी गुरदीप सिंह मौके पर पहुंचे और महिला पुलिस की सहायता से हंगामा करने वाली महिला को थाने ले जाया गया। डीएसपी सिटी गुरविंदर सिंह संघा ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
थाना सिटी के एएसआई जसविंदर सिंह ने काहनूवान चौक में नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग के लिए अभियान चला रखा था। इस दौरान एक स्कूटी सवार व्यक्ति को रोककर कागजात मांगे गए तो उसके पास स्कूटी का कोई दस्तावेज नहीं थी। इस पर एएसआई ने चालान कर स्कूटी बाउंड कर दी। कुछ ही समय बाद एक महिला नाके पर पहुंची और उसने कहा कि स्कूटी उसकी है। उसने पुलिस वालों को स्कूटी उसके हवाले करने के लिए कहा। उनके इंकार करने पर उसने हंगामा खड़ा कर दिया।
इस बीच नाके पर खड़े पुलिस कर्मियों ने उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी। थाना सिटी के प्रभारी का कहना है कि स्कूटी दस्तावेज होने के कारण बाउंड की गई है। महिला को बातचीत के लिए थाने लाया गया है।
महिला द्वारा काहनूवान चौक में हंगामा करने पर एएसआई जसविंदर सिंह के आसपास जमा लोगों की भीड़। -भास्कर