- Hindi News
- फार्मासिस्टों का मांगों को लेकर मोहाली में मरणव्रत जारी
फार्मासिस्टों का मांगों को लेकर मोहाली में मरणव्रत जारी
प्रदेशकीजिला परिषदों के तहत आने वाली 1186 हेल्थ और 582 पशु डिस्पेंसरियों के फार्मासिस्ट और दर्जा चार कर्मचारी पिछले लंबे समय से मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।
यूनियन के वरिंदर कुमार ने बताया कि मांगों को लेकर रुपिंदर राजा मोगा की ओर से मोहाली में ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग दफ्तर के बाहर मरणव्रत शुरू किया गया है। यह मरणव्रत 22वें दिन में दाखिल हो गया है। इसके अलावा गुरजीवन गिल और हरदीप सिंह भी 13 दिन से मरणव्रत पर बैठे हुए हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को लेकर कोई ध्यान नहीं दे रही। अगर मरणव्रत पर बैठे फार्मासिस्टों को कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार पर होगी।
मांगों को लेकर 22 सितंबर से रूरल हेल्थ डिस्पेंसरियों के कामकाज का भी बायकाट किया जा चुका है। अगर सरकार ने जल्द ही फार्मासिस्टों की मांगों को मान कर रेगुलर करने की नीति नहीं बनाई तो संघर्ष और भी तेज कर दिया जाएगा। इस मौके पर लोकेश कुमार, नरेश कुमार, राजिदंर कुमार, राजन वफा, दीपक, जगदीप, सरभजीत कौर, मनजीत रामनगर, वरिंदर कौर, रणजीत कौर आैर अन्य उपस्थित थे।