पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खो खो में प्राइमरी स्कूल के स्टूडेंट्स अव्वल

खो-खो में प्राइमरी स्कूल के स्टूडेंट्स अव्वल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीईओ (ए) सलविंदरसिंह समरा के निर्देश पर ब्लाक अफसर महिंदरपाल के नेतृत्व में कराए गए जोन स्तरीय खेल मुकाबलों में सरकारी प्राइमरी स्कूल मान कौर सिंह के स्टूडेंट्स ने उपलब्धियां प्राप्त की हैं। कोच पृथ्वीपाल सिंह बब्बेहाली ने बताया कि इस दौरान कबड्डी, खो-खो, लंबी छलांग और दौड़ मुकाबले कराए गए। स्कूल के स्टूडेंट्स ने खो-खो में पहला और कबड्डी में दूसरा स्थान पाया।

स्टूडेंट्स ने 2 ट्राफियां और 24 मैडल हासिल कर स्कूल का नाम रौशन किया। इस मौके पर स्कूल की हेड टीचर सरोज बाला ने स्टूडेंट्स को इस कामयाबी पर शुभकामनाएं दी।