पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेक्स रेशो में सुधार के लिए सेमिनार करवाएं : एडीसी संधू

सेक्स रेशो में सुधार के लिए सेमिनार करवाएं : एडीसी संधू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लिंगअनुपात में सुधार औरसमाज में फैली भ्रूणहत्या के खिलाफ समाज में जागरूकता पैदा करने के लिए सामाजिक सुरक्षा, स्त्री और बाल विकास विभाग की ओर से 13 वें वित्त कमिशन के तहत जिले के 10 मेडिकल ब्लाकों में सेमिनार करवाए जाएंगे।

जानकारी देते एडीसी जनरल तजिंदर सिंह संधू ने घट रहे लिंग अनुपात में सुधार संबंधी आयोजित बैठक के दौरान दी। उन्होंने कहा कि रेड क्रास सोसायटी की ओर से तैयार योजना के तहत जिले के 10 मेडिकल ब्लाकों में सेमिनार करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पीएनडीटी एक्ट के तहत सरकार की ओर से लड़कियों की भलाई के लिए चलाई जा रही योजनाओं से जागरूक करने के लिए साहित्य भी इस दौरान लोगों में बांटा जाएगा। उन्होंने बताया कि इन सेमिनारों में सेहत विभाग के माहिर जिला प्रोग्राम अफसर, डीईओ सेकेंडरी और प्राइमरी, नेहरू युवा केंद्र के रिसोर्स पर्सन लोगों लोगो को पीएनडीटी एक्ट इंप्रूविंग एडवर्स रेशो संबंधी जागरूक करेंगे।

इस मौके पर डीईओ सेकेंडरी अमरदीप सिंह सैनी, डीईओ एलीमेंट्री सलविंदर सिंह समरा, जिला परिवार भलाई अफसर सीएस काहलों, नेहरु युवा केंद्र के जिला को-आर्डीनेटर विक्रम सिंह गिल, रेडक्रास सोसायटी के सचिव बलविंदर सिंह, सीडीपीओ साधना सोहल, ट्रेनिंग सुपरवाइजर राजीव सिंह मौजूद थे।

एडीसी जनरल संधू सेक्स रेशो में सुधार संबंधी बैठक में संबोधित करते।