- Hindi News
- नगर कौंसिल चुनावों को लेकर कांग्रेसियों ने की बैठक
नगर कौंसिल चुनावों को लेकर कांग्रेसियों ने की बैठक
विधानसभाहलका गुरदासपुरसे संबंधित पंजाब प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस कमेटी के सचिव गुरमीत सिंह पाहड़ा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान पाहड़ा ने कहा कि पार्टी के प्रदेश प्रधान प्रताप सिंह बाजवा के नेतृत्व में नगर कौंसिल चुनाव मजबूती से लड़े जाएंगे। उन्होंने वर्करों से अपील करते हुए कहा कि वे चुनावी प्रचार के लिए एक जुट होकर जुट जाएं।
उन्होंने कहा कि कौंसिल चुनावों में पार्टी हाई कमान स्वच्छ छवि वाले उम्मीदवार खड़े करेगी। जिसे टिकट मिलेगी उसकी एकजुट होकर मदद की जाएंगी ताकि वह जीत कर पार्टी का परचम कौंसिल में फहराए। इस मौके पर सिटी प्रधान पुरुषोत्तम लाल भुच्ची, महिला जिला प्रधान तृप्ता ठाकुर, तरसेम सहोता, सुरिंदर शर्मा, सुच्चा सिंह रामनगर, सतवंत सिंह तुंग आदि ने अपने संबोधन में पाहड़ा को विश्वास दिलाया कि वे प्रदेश प्रधान प्रताप सिंह बाजवा की अगुवाई में कौंसिल चुनावों में जीत के लिए दिन रात मेहनत करेगे और पार्टी की जीत सुनिश्चित बनाएंगे। इस मौके पर डिम्पी, भोला, सुरिंदर कुमार कारी सभी पूर्व पार्षद, एमसी रानी, गुरमीत सिंह बब्बेहाली, हलका प्रधान वरिंदर सिंह पाहड़ा, बलदेव सिंह बंदेशा, गगन करलूपिया, गोल्डी संतनगर, हरमीक सिंह बब्बरी, गुरमुख सिंह चोरसिधवां, गुरमुख सिंह नंगल, मोहन लाल शर्मा, वरिंदर कुमार गिंदी, मेजर सिंह रोड़ावाली, सतनाम सिंह सरांवा, परमजीत कादियांवाली, केवल सिंह हीर, निरंजन सिंह जोड़ा, सूबा सिंह अलीशेर, नसीब चंद नबीपुर, ज्ञान सिंह बल्गण, रणधीर सिंह भोपर, कश्मीर सिंह हमराजपुर, कुलविंदर सिंह पुरेवाल अराइयां, अशोक कोट मोहन लाल, बोबी हयातनगर, बलजीत सिंह भुल्लेचक्क, ओमप्रकाश प्रकाश, मुनी लाल गुप्ता, जगीर सिंह जोइया, चरणजीत सिंह पुरेवाल जट्टा, जैम्स मसीह लक्खोवाल, लाडी मसीह गुनीयां, हरपाल सिंह सिधवां, काला तिब्बड़, निशान सिंह मुस्तफाबाद आदि मौजूद थे।
सभी ने एकमत से पाहड़ा को विश्वास दिलाया कि कौंसिल चुनावों में जीत के लिए वे दिन रात एक कर देगें।
कांग्रेसी वर्करों को संबोधित करते प्रदेश सचिव गुरमीत सिंह पाहड़ा।