ताड़का की नकल किया, चेहरा झुलसा
गुरदासपुर | रामलीलाके दौरान ताड़का की नकल करना एक युवक को महंगा पड़ा। हुआ कुछ यूं कि गांव अवांखा में शनिवार रात रामलीला का मंचन चल रहा था। इस दौरान मंच पर ताड़का का रोल निभा रहे कलाकार ने मुंह से आग निकालने का दृश्य पेश किया। इस दौरान रामलीला देख रहे स्वर्ण कुमार पुत्र संतोख राज वासी अवांखा ने भी मुंह से आग निकालने के लिए मुंह में मिट्टी का तेल भर लिया। उसने जैसे ही इसे आग लगाने की कोशिश की तो उसका चेहरा बुरी तरह से झुलस गया। आस-पास के लोगों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज चल रहा है।