बिजली का खंभा दूसरी जगह लगाने की मांग
हाजीपुर | गांवदेपुर के सरकारी स्कूल के पास कंडी नहर पर बनी लिंक सड़क जो दातारपुर से घगवाल के कई गांवों को जोड़ती है और यह रोड पूरा दिन व्यस्त रहता है। इसी रोड पर सरकारी स्कूल देपुर के पास एक बिजली का खंभा लगा हुआ है जो बिल्कुल सड़क के मोड़ पर लगा हुआ है। खंभे का सड़क के बिल्कुल साथ सटे होने के कारण उस मोड़ पर आगे से रहा कोई भी वाहन दिखाई नहीं देता, जिसके कारण आए दिन उक्त जगह पर कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। यह जानकारी देपुर के ठाकुर सुरिंद्र सिंह ने स्थानीय लोगों के साथ दी। स्वतंत्र सिंह, राजेश कुमार, मनोज कुमार, राहुल डडवाल, जोगिंद्र सिंह ने बिजली विभाग, प्रशासन और हल्का विधायक से अपील करते हुए कहा कि देपुर के पास कंडी नहर के लिंक रोड पर लगे इस बिजली के खंभे की जगह को बदल कर इसे लगाया जाए।