पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सवार से निकाला नगर कीर्तन, फूलों से स्वागत

सवार से निकाला नगर कीर्तन, फूलों से स्वागत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवसवार में श्री गुरु रविदास जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में श्री गुरु रविदास मंदिर से 9वें नगर कीर्तन का आयोजन श्री गुरु रविदास सभा के सहयोग से सजाया गया। सुबह मंदिर परिसर से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की सुशोभित पालकी में विराजमान श्री गुरु रविदास शक्ति अमर रहे के जयघोष के साथ नगर कीर्तन शुरू हुआ। नगर कीर्तन मंदिर परिसर से शुरू होकर आसफपुर, बडालियां, सनेडा, निक्कू चक्क, हाजीपुर, संधवाल, अजमेर, ढाडे कटबाल, लुधियाड, गेरा, दातारपुर, रेपुर, देपुर, करोड़ा, घगवाल, जुगिआल से होते हुए मंदिर परिसर सवार पहुंचा। आशोक रघुवंशी ने बताया कि 22 फरवरी को सुबह अखंड पाठ के भोग के बाद संत महापुरुष प्रवचनों से संगत को गुरु चरणों के साथ जोड़ेंगे। नगर कीर्तन में सरपंच सवार गुरबख्श कौर रघुवंशी समेत भारी संख्या में गुरु भक्त शामिल थे।

खबरें और भी हैं...