- Hindi News
- रैबीज से संक्रमित 10 लोगों को मुफ्त इंजेक्शन लगाए
रैबीज से संक्रमित 10 लोगों को मुफ्त इंजेक्शन लगाए
हाजीपुर | गांवनिक्कुचक्क में कुत्ते के काटने से हलकाव में आए युवक सुनील कुमार (29) की बुधवार देर शाम मौत हो गई। सुनील के पिता राम ने बताया कि लगभग दो वर्ष पहले उनके बेटे को सड़क पर घूमते आवारा कुत्ते ने काटा था तो महंगे इंजेक्शन लगवाने में असमर्थ परिजनों ने देसी इलाज करवा लिया। हालत बिगड़ने पर अमृतसर रेफर किए गए सुनील कुमार की बुधवार देर रात मौत हो गई। सुनील कुमार की मौत के बाद उसके पारिवारिक सदस्यों और उसके संपर्क में रहते उसके दोस्तों में इस बीमारी के संक्रमण को लेकर हडकंप मच गया। इन लोगों में महंगे रैबीज वैक्सीन के इंजेक्शन लगवाने की असमर्थता दिखी। सारी घटना जब सीएचसी हाजीपुर के ध्यान में लाई गई तो एसएमओ डॉ. अमरजीत सिंह, डॉ. हरमिंदर सिंह, फार्मासिस्ट रीटा रानी, डॉ. वरिंदर जोशी ने हलकाव से संक्रमित 10 लोगों को नि: शुल्क इंजेक्शन लगाए। डॉ. हरमिंदर सिंह ने कहा कि आवारा कुत्ते के काटने या नाखून मारने पर भी रैबीज इंजेक्शन लगवाने चाहिए।