नहर में गिरे सांवर को बाहर निकाल जंगल में छोड़ा
हाजीपुर | गांवघगवाल के अड्डा चंडीगढ़ के पास पड़ती कंडी नहर में जंगलों से भटक कर गिरे एक जंगली सांवर को गांव के युवाओं ने नहर से बाहर निकाला। अमित राजपूत ने बताया कि नहर में गिरा सांबर देख पवन ने नहर में उतर कर उसको नहर से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के बाद सांवर को जंगल में छोड़ दिया गया। इस मौके सुमित, रिंकू, नरिंद्र कुमार, कुलबिंद्र, अमन, केवल, नितिश राजपूत मौजूद थे।