पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सवार ने 1 0 से जीता फुटबॉल टूर्नामेंट

सवार ने 1-0 से जीता फुटबॉल टूर्नामेंट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव सवार में शहीद भगत सिंह यूथ वेल्फेयर क्लब की ओर से 27वें पांच दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन करवाया गया। 30 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट के अंतिम दिन सरपंच गुरबख्श कौर रघुवंशी मुख्यातिथि थे, जबकि अशोक रघुवंशी, दिलावर पहलवान, कैप्टन सरूप सिंह, शशी ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित हुए।

टूर्नामेंट के अंतिम दिन के मैचों का आरंभ करवाते समय सरपंच रघुवंशी ने कहा कि गांव स्तर पर ऐसे टूर्नामेंट का आयोजन एक सराहनीय कदम है। उन्होंने युवाओं को अपने शरीर को फिट रखने और नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित भी किया। टूर्नामेंट के अंतिम दिन तीन मैच हुए। फाइनल मैच सैदों नौशहरा और सवार की टीमों के बीच खेला गया। सवार की टीम 1-0 से विजेता रही। सरपंच गुरबख्श कौर रघुवंशी ने क्लब की ओर से विजेता टीम को 7100 रु नकद ट्राफी और उपविजेता को 6100 रुपए नकद ट्राफी देकर सम्मानित किया। क्लब के समूह सदस्यों ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सन्नी पहलवान, मोनू, लवली, लक्की, रिशु, कमल रघुवंशी, पंच रशपाल, रमन, प्रेम लता, शांति देबी, रमेश पाल, सूबेदार बलवीर सिंह मौजूद थे।

विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित करते सरपंच अन्य।

पांच दिन तक चले टूर्नामेंट में 30 टीमों ने लिया भाग

खबरें और भी हैं...