पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस के दोनों तरफ लिखा हो स्कूल का नाम

बस के दोनों तरफ लिखा हो स्कूल का नाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्राइवेटस्कूलमैनेजमेंट और पुलिस अफसरों की बुधवार को बैठक हुई। बैठक में एसएमओ हाजीपुर प्रमोद कुमार ने कहा कि सभी स्कूल बसों की रंग पीला होना चाहिए और उस पर भरे या नीले रंग की पट्टी होनी चाहिए। बसों के दोनों ओर स्कूल का नाम, पता फोन नंबर लिखना जरूरी होगा।

अगर स्कूल बस किराए पर ली गई है तो उस पर आॅन स्कूल ड्यूटी लिखना होगा। स्कूल बस में परमिट के अनुसार ही बच्चों की गिनती होनी चाहिए आदि नियमों की पालना सभी स्कूलों को करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इन नियमों का पालन सभी स्कूलों को एक सप्ताह भीतर करना होगा। इसके बाद कानून के तहत नियमों की पालना करने वाली स्कूल बसों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाई की जाएगी। इस मौके पर बैठक में उनके साथ रमेश सिंह के अलावा इलाके के निजी स्कूल संचालक उपस्थित थे।