पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गेरा में भाजपा ने सदस्यता अभियान चलाया

गेरा में भाजपा ने सदस्यता अभियान चलाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाजीपुर। भाजपा सदस्यता अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को डोर टू डोर जाकर लोगों को मुहिम से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। भाजपा मंडल के अंतर्गत गांव गेरा में पंजाब भाजपा कार्यकारिणी सदस्य जंगी लाल महाजन की अध्यक्षता और पूर्व ब्लॉक समिति चेयरमैन अनिल विशिष्ट के नेतृत्व में हुई बैठक में महाजन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी ने लोकसभा चुनाव में जो वायदे जनता से किए थे, उन्हें पूरा किया जा रहा है। महाजन ने कहा कि प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत देश भर में करोड़ों लोगों के एक-एक लाख के बीमे सहित शून्य बैलेंस के खाते खुलवा कर पूरा किया है। इसके अलावा सरकार ने कई जनहित के ऐसे कार्यों को अंजाम दिया है, जिनके दूरगामी परिणाम सामने आएंगे। इस अवसर पर ठेकेदार सुखदेव सिंह देबी, सेवा सिंह, वचन सिंह, धर्मपाल, बलवीर सिंह, गुरदियाल सिंह, अजित सिंह, प्रवीण सडोत्रा, ठाकुर करण सिंह, अनु शर्मा, कुशल पाल जाली राणा आदि मौजूद थे।

गेरा में डोर टू डोर सदस्यता अभियान चलाते हुए भाजपा नेता।