- Hindi News
- स्वाइन फ्लू का कोई भी लक्ष्ण मिलने पर डॉक्टर से संपर्क करें: डॉ हरमिंदर
स्वाइन फ्लू का कोई भी लक्ष्ण मिलने पर डॉक्टर से संपर्क करें: डॉ हरमिंदर
हाजीपुर | देशमें बढ़ते स्वाइन फ्लू के खतरे को देखते हुए सरकारी हस्पताल हाजीपुर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हस्पताल का एक वार्ड स्वाइन फ्लू के लक्ष्ण पाए जाने वाले मरीजों के लिए अलग से रख लिया गया है। डॉ हरमिंदर सिंह ने बताया कि इस बीमारी में मरीज को बुखार आना, खांसी आना, गला पकना, जुखाम, शरीर में दर्द रहना, ठंड ज्यादा लगना आदि लक्ष्ण पाए जाते हैं। तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाना चाहिए। उन्होंने बतया कि यह बीमारी आम फ्लू की तरह फैलती है और गर्भवती महिलाओं, पुरानी दिल की बीमारी वाले मरीजों में ज्यादा फैलती है। अपने हाथों को ज्यादा साफ रख कर हम काफी हद तक इस बीमारी से दूर रह सकते हैं।
डा. हरमिंदर सिंह।