जीआरडी पब्लिक स्कूल में फेयरवैल पार्टी
हाजीपुर। जीआरडी पब्लिक स्कूल में फेयरवैल पार्टी का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में हुए समारोह में नौवीं कक्षा के बच्चों ने दसवीं कक्षा के बच्चों के जाने की खुशी में उन्हें विदाई पार्टी दी। अध्यापकों ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं। प्रिंसिपल शर्मा ने बच्चों को समय का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा की उन्हें विश्वास है की उनके स्कूल के बच्चे बाहर जाकर स्कूल, माता-पिता और देश का नाम रोशन करेंगे। नौवीं कक्षा के बच्चों ने और स्कूल प्रशासन की अोर से दसवीं कक्षा के बच्चों को गिफ्ट भेंट किए गए।