पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आप की जीत पर खुशी

आप की जीत पर खुशी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाजीपुर। आमआदमी पार्टी की जीत की जीत से कार्यकर्ता उत्साहित है लोगों ने भी आप की जीत पर प्रतिक्रिया दी। भूपिंदर सिंह लाडी का कहना था की दिल्ली मे आप पार्टी की इस ऐतहासिक जीत ने पंजाब के आम लोगों में एक नई आस जगाई है। मुकेश शर्मा का कहना है कि पंजाब में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। एक आम इंसान के लिए पंजाब सरकार के किसी भी विभाग में अपना काम करवाना आज मुश्किल हो गया है। इस का कारण पंजाब की होती जा रही भ्रष्ट राजनीति है। इस लिए अरविंद केजरीवाल की ईमानदार राजनीति की सोच की पंजाब को इस समय बहुत जरूरत है। इसलिए दिल्ली में आप पार्टी की जीत से पंजाब में काफी आस बड़ी है। तारकेश मोहन का कहना था कि जैसे जैसे दिल्ली में केजरीवाल सरकार की अच्छे कामों की लिस्ट बढ़ेगी वैसे-वैसे आप पार्टी का भविष्य पूरे देश में खासकर पंजाब में काफी मजबूत होगा। 2017 में विधान सभा चुनावों में आप भाजपा गठबंधन और कांग्रेस के लिए एक बड़ी चुनौती के रूप में नज़र आऐगी।