- Hindi News
- कबड्डी में सरकारी स्कूल बसी बल्लों ने जल्लोवाल की टीम को हराया
कबड्डी में सरकारी स्कूल बसी बल्लों ने जल्लोवाल की टीम को हराया
कलरखालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुरू हुए खेल मुकाबलों के उद्घाटन मैच में अंडर-14 लड़कियां कबड्डी में सरकारी मिडिल स्कूल बसी बल्लों की टीम ने सरकारी मिडिल स्कूल जल्लोवाल की टीम को हराया अंडर 14, 17 और 19 वर्ग के जोन स्तरीय स्कूल टूर्नामेंट का उद्घाटन जोन कंवीनर प्रिंसिपल रीटा सैनी ने किया। अंडर 14 वर्ष कबड्डी लड़कों में जल्लोवाल ने भुलाणा स्कूल को हराया। बैडमिंटन लड़कियों में डंडोह स्कूल ने जनौड़ी स्कूल को हराया। अंडर 17 वर्ष वालीबॉल लड़कों में खडियाला स्कूल ने भीखोवाल स्कूल को हराया। कबड्डी में खालसा स्कूल हरियाना ने नंगल ईशर को हराया। अंडर 19 वर्ष हैंडबाल में सरहाला स्कूल ने भूंगा को हराया। कबड्डी अंडर 19 लड़कियों में खालसा स्कूल हरियाना की रुप विजेता रही। इस मौके पर लेक्चरर इंद्रजीत सिंह वड़ैच, प्रिंसिपल हरजिंदर सिंह, हरविंदर सिंह, जसवीर पाल, दिलबाग सिंह, सोढ़ी साहिब, बलदेव राज, कुलदीप सिंह, शिव कुमार, शिवराज कौर, अमनजीत कौर, चरणजीत कौर, बलवीर सिंह, जसपाल सिंह, सुखजीत सिंह, दलजीत सिंह, वरिंदर सिंह, जसवंत सिंह, परमिंदर कौर, सुरिंदरपाल सिंह, मनिंदर सिंह, रोहन कुमार, सरोज रानी आदि शामिल थे।
कलर खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जोन स्तरीय खेल मुकाबले का उद्घाटन करते कंवीनर प्रिंसिपल रीटा सैनी, प्रिं. हरजिंदर सिंह अन्य।