गुरविंदर ने जीती माली की कुश्ती
गुरविंदर ने जीती माली की कुश्ती
दातारपुर. कमाहीदेवी मेन रोड पर स्थित गांव कराड़ी में 27वां दो दिवसीय वार्षिक छिंज मेला लगाया गया। छिंज कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह की अध्यक्षता में हुए छिंज मेले में अलग-अलग राज्यों से दो सौ पहलवानों ने कुश्तियां लड़ी। माली की कुश्ती पहलवान गुरविंदर लुधियाना और पहलवान जोनी अटारी के बीच हुई, जिसमें पहलवान गुरविंदर ने पहलवान जोनी को पटकनी देकर माली के पहले इनाम पर कब्जा किया। छिंज कमेटी की ओर से विजेता पहलवान गुरविंदर को 81 सौ और उपविजेता पहलवान जोनी को 71 सौ रुपए का नकद इनाम देकर सम्मानित किया। अखाड़े में माली की कुश्ती के अलावा पहलवान किन्नू, बाबा इंदौरा, जीता, इंद्रजीत और अमृत की रोमांचक कुश्तियां हुई। इस मौके पर छिंज कमेटी के उप प्रधान मास्टर नरदेव सिंह, कोषाध्यक्ष बाबू धर्मपाल, सचिव नरेश कुमार, पूर्व सरपंच रघुवीर बग्गू, कुलदीप टीटू, रमेश शास्त्री, सिकंदर सिंह, अश्विनी कुमार, प्रेम सिंह, नंद लाल, जवाहर लाल, सीता राम, प्रेम कुमार, कमल राज, सोनू भारद्वाज, सदा राम, मंजीत सिंह, श्री राम, गुरबचन सिंह शामिल थे।
पहलवान पम्मा ने बड़ी, बलजीत ने जीती छोटी माली की कुश्ती
दातारपुर. गांवखटिगढ़ में महावीर छिंज कमेटी और यूथ क्लब की ओर से दो दिवसीय वार्षिक छिंज मेला करवाया गया। मेले में पंजाब, हिमाचल, हरियाना, दिल्ली, जम्मू आदि राज्यों से लगभग 150 पहलवानों ने कुश्तियां लड़ी। बड़ी माली की कुश्ती पहलवान पम्मा डेरा बाबा नानक और पहलवान मेजर अमृतसर के बीच हुई, जिसमें पहलवान पम्मा विजेता रहे। छोटी माली की कुश्ती पहलवान बलजीत और चंदन नमोली के बीच हुई, जिसमें पहलवान बलजीत विजेता रहे। बड़ी और छोटी माली के विजेता और उपविजेता पहलवानों को इनाम देकर सम्मानित उद्योगपति एसके बांसल ने किया। बांसल ने अपनी तरफ से छिंज कमेटी को 10 हजार रुपए का सहयोग दिया। इस मौके पर प्रधान ठाकुर बिंद्र, शशि ठाकुर, मास्टर विजय, जगदेव, अशोक कुमार, सतीश कुमार, मनमोहन सिंह, हरप्रीत सिंह, कुलवंत सिंह, अवतार सिंह, राजिंदर कुमार, अनिल, बब्बू शामिल थे।