शनि देव की मूर्ति स्थापना को लेकर कार्यक्रम
हरियाना | कस्बाहरियाना के प्राचीन शीतला माता मंदिर में शनि देव की मूर्ति स्थापना को लेेकर बुधवार को 2 दिवसीय कार्यक्रम का शुरू हो गया। मंदिर संचालक स्नेह लता चानन तथा मंदिर के सेेवादार पं. मुकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में शुरू हुए मूर्ति स्थापना संबंधी कार्यक्रम की धार्मिक रस्में अन्य अनुष्ठान पंडित सतिन्द्र झा तथा पंडित शिव शंकर दयाल मिश्रा ने निभाईं। बुधवार को इन धार्मिक रस्मों के दौरान राजेन्द्र वाली , नीलम वाली, प्रेम ऐंगरिश, रविन्द्र कौर, तृप्ता देवी, शामा सैनी, कंचन, देवी जीवन कुमारी, सुप्रिया देवी सहित अन्य लोग हाजिर थे।