पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडी कॉलेज में युग वरतारा का मंचन

एसडी कॉलेज में युग वरतारा का मंचन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीजीडीएसडीकॉलेज में सामाजिक बुराइयों पर कटाक्ष करता और भ्रष्ट सियासत का व्यख्यान करता पीएन शाही की ओर से लिखित और निर्देशित नाटक युग वरतारा पेश किया गया। नोर्थ जोन कल्चरल सेंटर पटियाला और धनी राम चात्रिक पंजाबी साहित्य सभा और जीजीडी एसडी कालेज हरियाना के सहयोग में खेले गए नाटक में बतौर मुख्यातिथि कॉलेज के प्रिंसिपल और सीनेटर डॉ. गुरदीप शर्मा शामिल हुए।

उन्होंने नाटक का उद्घाटन करते हुए कहा कि आज कॉलेज के लिए फक्र की बात है कि इस कॉलेज के 1949 के पहले बैंच के विद्यार्थी आज अपने कालेज में नाटक खेल रहे हैं।

नाटककारों की ओर से इस नाटक में युग वरतारा में समाज में फैली सामाजिक बुराइयां भ्रष्ट हो चुकी है, सियासत का वृतांत पेश करके इन बुराइयों को समाज से खत्म करने प्रति जागरूक किया गया। अंत में प्रिंसिपल डॉ. गुरदीप शर्मा ने पीएन शादी और उनकी पूरी नाटक टीम का सम्मान किया।

इस मौके पर प्रो. डॉ. हरचरण सिंह, डॉ. जसपाल सिंह, डॉ. जसवंत सिंह, प्रो. इंद्रजीत सिंह, डॉ. हरविंदर कौर, डॉ. सपना शर्मा, मीनू शर्मा, गुरप्रीत कौर, प्रो. सुरेश कुमार, राजीव कुमार, प्रो. मनोहर लाल, निर्मल ठाकुर, दविंदर कुमार, इंद्रजीत, विजय कुमार, राकेश जरियाल के अलावा बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

नाटककार पीएन शाही टीम को सम्मानित करते प्रिं. डा. गुरदीप शर्म और अन्य।