- Hindi News
- वार्ड स्तर पर कूड़ा हटाकर की जाएगी साफ सफाई
वार्ड स्तर पर कूड़ा हटाकर की जाएगी साफ-सफाई
स्वच्छभारत अभियान की शुरुआत नगर कौंसिल में ईओ रमेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में की गई। मुहिम में नगर कौंसिल के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और स्वयसेवी संस्थाओं ने भाग लिया। अरूण सैनी ने बताया कि भारत को साफ सुथरा बनाने के लिए 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक गांवों और शहरों में लोगों के सहयोग से साफ-सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इस सप्ताह गांवों की ग्राम पंचायतें और शहर में वार्ड स्तर पर कूड़ा हटाकर साफ-सुथरा बनाया जाएगा।
उन्होंने समाज सेवी संस्थाओं को अपील की कि वह इस स्वच्छ अभियान में बढ़-चढ़ कर योगदान डाले। मौके पर विशाल मरवाहा, अरुण सैनी, सुरजीत कुमार, अमरदीप, दविंदर सिंह, चमन लाल, गुरदयाल सिंह, दीपक आदि ने सहयोग किया।