- Hindi News
- लेख रचना मुकाबलों में प्रतिभा दिखाने वाले विद्यार्थी सम्मानित
लेख रचना मुकाबलों में प्रतिभा दिखाने वाले विद्यार्थी सम्मानित
हरियाना | बाबाहरनाम दास टूंडी लाट सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोटला नौंध सिंह में हुए समागम में लेख रचना मुकाबलों में प्रतिभा दिखाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। पंजाबी विकास मंच की ओर से करवाए गए मुकाबलों में प्रिंसिपल गुरमीत कौर ने कहा कि पंजाबी विकास मंच की ओर से विद्यार्थियों में साहित्यक रूचि और सभ्याचार पैदा करने के लिए जो प्रयास किया है, वह सराहनीय है। मंच की ओर से बढ़िया कार्यगुजारी दिखाने वाली जसप्रीत कौर, ज्योति हरप्रीत सिंह को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रिं. गुरमीत कौर, डॉ. नीता, वरिंदर निमाणा, महिंदर सिंह, अवतार सिंह, जसबीर सिंह, गंगा सिंह, जगतार सिंह, जसविंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, आरती सैनी मौजूद थे।