कैंप में 55 लोगों का चेकअप किया
हरियाना | एसएमओडॉ. संदीप खरबंदा की अध्यक्षता में पीएचसी भूंगा के अंर्तगत गांव के लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने और स्वास्थ्य जागरूकता जानकारी घर-घर तक पहुंचाए जाने संबंधी गांव बाबू खां में लगाए गए मेडिकल कैंप में 55 मरीजों का चेकअप किया तथा उन्हें मुफ्त दवाई भी दी गई। कैंप की अध्यक्षता नोडल अफसर डॉ. अमरदीप भेला ने की। इस मौके पर गांव बसी बाबू खां के लोगों को डायबिटीज और कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए डॉ. भेला ने कहा कि आज हमारे देश में शूगर तथा कैंसर जैसी बिमारी पैर पसार रही है। यह सब हमारे लाइफ स्टाइल में भारी बदलाव के कारण है। हमें अपने शरीर को तंदरूस्त रखने के लिए व्यायाम, सैर जरूर करनी चाहिए। हमें हरी, पत्तेदार सब्जियां फलों का सेवन करना चाहिए। उन्होंने इन बिमारियों के लक्षणों के प्रति जागरूक किया तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चेकअप की सलाह दी। इस मौके पर हरविंदर कौर, सविता शर्मा, गुरमीत कौर अन्य शामिल थे।