पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धार्मिक समागम के साथ नया सेशन शुरू

धार्मिक समागम के साथ नया सेशन शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धार्मिक समागम के साथ नया सेशन शुरू

हरियाना। गुरु नानक इंस्टीच्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट नौशहरा (डल्लेवाल) में नए सेशन की शुरुआत में विद्यार्थियों ने अखंड पाठ का भोग डालकर दीवान सजाया और संगत को गुरुवाणी से जोड़ा। चेयरमैन परमजीत सिंह ने कहा कि इंस्टीच्यूट के विद्यार्थियों को बहुत बड़ा प्रय| है कि अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शुरू नए सेशन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब से आर्शीर्वाद प्राप्त किया है। उन्होंने स्टूडेंट्स को अपनी मंजिल प्राप्ति के लक्ष्य के लिए प्रेरित किया। इस दौरान इंस्टीच्यूट के 40 विद्यार्थियों ने पगड़ी मुकाबलों में भाग लिया और विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस मौके पर चेयरपर्सन अरमिंदर कौर, सेनेटर प्रिंसिपल डॉ. गुरदीप शर्मा, प्रिंसिपल अमित जैन, प्रिंसिपल मनजिंदर कौर, प्रिंसिपल वंदना कुमारी, विक्रमजीत, मनजोत सिंह विशेष तौर पर शामिल हुए। इस मौके पर आरएस मान, सतविंदर सिंह, मंजीत कौर, गौरव लाल, सुजाता टंडन, मंजीत सिंह, स्वर्णदीप सिंह, जगतार सिंह, मनवीर सिंह, गगनदीप सिंह, जतिंदर सिंह, अवतार सिंह, सुरेश कुमार, इंदरजीत सिंह, लखविंदर सिंह, दविंदर सिंह, नवदीप सिंह आदि शामिल थे।