पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरियाना के बाजारों में कब्जों से कस्बा निवासी परेशान

हरियाना के बाजारों में कब्जों से कस्बा निवासी परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
12हजार की आबादी वाले कस्बे में कब्जों के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। छोटे-छोटे बाजारों की ओर देखे तो दुकानदारों ने कई स्थानों पर अपनी दुकान से ज्यादा सम्मान सड़कों पर लगा रखा है। छोटी गलियों में रहने वाले आम लोगों ने घर की रिपेयर करवानी हो तो यहां से सामान ले जाना भी मुश्किल है। कस्बे के आसपास के गांवों के लोग बाजारों में रोजमर्रा का सामान लेने आते हैं लेकिन उनको अपने वाहनों को रास्ते में कहीं खड़े करने पड़ते हैं। दोपहिया वाहनों से बाजारों से गुजरना भी मुश्किल है। कस्बे की मेन सड़क की तरफ देखे तो वहां पर भी अतिक्रमण की समस्या है। मुख्य सड़कों पर टेढ़ी मेढी खड़ी गाड़ियां, दुकानों से बाहर लगा सामान किसी बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहा है। मुख्य सड़क पर ही करीब सात आठ बैंक और कॉलेज और स्कूल है। यहां पर आने वाले ग्राहकों, विद्यार्थियों को भी इससे भारी असुविधा होती है। पब्लिक एंटी करप्शन सोसायटी के चेयरमैन नरिंदरपाल शर्मा, कैप्टन बाबू राम सलारिया, पतांजलि योग पीठ इकाई के अध्यक्ष मोहिंदरपाल शर्मा, टाउन वेलफेयर कमेटी में शिवदत्त पराशर, ओंकार नाथ शर्मा, बाल किशन सग्गी का कहना है कि जिला प्रशासन, नगर परिषद को कस्बे और आसपास से यहां आने वाले लोगों की सुविधाओं के लिए पक्का हल निकालना चाहिए। ईओ रमेश कुमार शर्मा ने कहा कि लोगों की समस्या के हल के लिए जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।