पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘आप’ की सरकार बनता ही लगेगी नशे पर पाबंदी : लांबा

‘आप’ की सरकार बनता ही लगेगी नशे पर पाबंदी : लांबा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाना | पंजाबजोड़ो मुहिम के तहत आम आदमी पार्टी की मीटिंग में आश्वास्त किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही सबसे पहले नशे पर पाबंदी लगाए जाएगी और इसे जड़ से खत्म कर दिया जाएगा। आप के सीनियर नेता डॉ. सतीश लांबा की अध्यक्षता में गांव फतेहपुर में हुई बैठक में आम आदमी पार्टी सर्कल भूंगा के इंचार्ज तेजिंदर सिंह भटोलिया, किसान सेल की ओर से मनप्रीत सिंह और अन्य वर्कर शामिल हुए।

डॉ. लांबा ने कहा कि पंजाब जोड़ो मुहिम के तहत पंजाब की यूथ और उनके परिवार को एकजुट करके आम आदमी पार्टी के साथ जोड़ा जा रहा है, आम लोग खुद आगे चल के घर-घर में जा कर पार्टी की नीतियां दर्शा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की युवा शक्ति नशे से बर्बाद हो रही है, नशा बेचने बाले लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही। मौके पर डॉ सतीश लांबा, तेजिंदर सिंह भटोलिया, अजीत राम बसी बाजीद, केवल चंद फतेहपुर, मनप्रीत सिंह, चाहत शर्मा, संदीप कुमार, दिनेश राठौर, मोहित लांबा, अनिल कुमार, विकास, लवदीप शामिल थे।

फतेहपुर में हुई बैठक में डॉ. सतीश लांबा कहा-युवा शक्ति नशे से बर्बाद हो रही।

खबरें और भी हैं...