पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संप्रदायक ताकतें देश को काले दौर में धकेलेने की कोशिश कर रहीं : अाजाद

संप्रदायक ताकतें देश को काले दौर में धकेलेने की कोशिश कर रहीं : अाजाद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गढ़शंकर | भाजपाकी मोदी सरकार के आते ही एक बार फिर देश काले दौर की और जा रहा है। शिक्षण संस्थाओं और सिलेबस का भगवाकरण करने की कोशिश की जा रही है। देश में दो तरह की विचारधारा चल रही है। एक लोक पक्षी तो दूसरी लोक विरोधी और भगवाकरण की मोदी सरकार की नीति है। यह बात अाजाद इंकलाबी फोर्स के प्रधान एडवोकेट हरमेश अजाद ने कही। उन्होंने कहा कि मोहाली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाए। उन्होंने कहा कि हरियाना के मुख्यमंत्री ने मंगल सैन के नाम पर रखने की कोशिश कर भगवाकरण करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि फिल्म उद्योग से जुड़े लेागों ने देश की मौजूदा स्थिति पर ब्यान देने पर संघ के कार्यकर्ता उनके घरों के आगे प्रर्दशन करने पहुंच जाते है। इस मौके पर बलदेव राज, निमल सिंह, अजीत , दिनेश कुमार, संजय कुमार अमरजीत आदि सहित कई लोग भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...