कॉलेज हरियाना में राष्ट्रीय सेमिनार कराया
हरियाना | गोस्वामीगणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कंटेंपरेरी इंडियन इंग्लिश ड्रामा के विषय पर करवाए गए सेमिनार में कॉलेज डेवेलप्मेंट कॉउंसिल पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के डॉ. राणा नैय्यर विशेष तौर पर शामिल हुए। डॉ. अक्षय कुमार ने भी प्रतियोगियों को ड्रामे के बारे में जानकारी दी। इस दौरान पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों ने विभिन्न विषयों पर पेपर पेश किए। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरदीप कुमार शर्मा ने पेपर पढ़ने वालों को बधाई दी। सेमिनार को सफल बनाने का श्रेय डॉ. जसपाल सिंह इंग्लिश विभाग, शगुन और शिखा को जाता है।