हरियाना | बाबासुंदर सिंह नेत्रहीन वृद्धाश्रम में शहीद बाबा दीप सिंह जी की याद को समर्पित 25वां कीर्तन दरबार 14 फरवरी सुबह 9 से शाम 4 बजे तक करवाया जा रहा है। बाबा बलवीर सिंह खालसा ने बताया कि कीर्तन दरबार में संत बाबा निहाल सिंह हरीआं वेलां, संत बाबा भाग सिंह और अन्य महापुरुष शामिल होंगे।