- Hindi News
- हरियाना की एक तिहाई आबादी को एक सप्ताह से नहीं मिला पानी
हरियाना की एक तिहाई आबादी को एक सप्ताह से नहीं मिला पानी
हरियाना| कस्बाहरियाना की एक तिहाई आबादी को करीब एक सप्ताह से पीने के पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। इसका कारण एक सप्ताह से पानी के ट्यूबवैल का खराब होना है। पहले तो जल सप्लाई विभाग का कहना था कि बिजली की खराबी है लेकिन अब कहा जा रहा है कि मोटर खराब है। इस संबंध में जब भी नगर निगम के ईओ से बात की जाती है तो उनका कहना होता है कि जल्द ही समस्या दूर कर दी जाएगी।
इंटरकनेक्शनमें खराबी
कस्बाहरियान के 11 वार्डों में जनसंख्या करीब 13-14 हजार है और लोगों की सुविधा के लिए पानी के चार ट्यूबवैल लगे हैं। इनमें से कोई कोई ट्यूबवैल तो खराब रहता ही है। एक भी ट्यूबवैल खराब हो जाए तो करीब एक तिहाई हिस्से को पानी नहीं मिलता। निचली आबादी में तो पानी जाता है लेकिन यहां तक ऊपरी हिस्से की बात है पानी बिल्कुल ही नहीं मिलता। दूसरी ओर चारों ट्यूबवैलों की इंटरकनेक्टिविटी में भी खराबी है कि यदि कोई ट्यूबवैल खराब हो जाए तो उस हिस्से की आबादी में पानी पहुंच सके। इसी कारण एक सप्ताह से कस्बे के काफी हिस्से को पानी नहीं मिल रहा। यहीं नहीं जल स्तर नीचे जाने के कारण सबमर्सीबल भी सूख चुके हैं।
पब्लिक एंटी क्रप्शन सोसायटी के चेयरमैन नरिंदरपाल शर्मा, ओंकार नाथ शर्मा, पीतांजलि योग पीठ इकाई हरियाना के अध्यक्ष मोहिंदरपाल शर्मा, जगदीश शर्मा, टाउन वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष एमबी खन्ना, उपाध्यक्ष शिवदत्त पराशर का कहना है कि प्रशासन को कस्बा हरियाना में वाटर सप्लाई के पानी की समस्या के स्थायी हल के लिए पहल के आधार पर चारों ट्यूबवैलों को इस तरह से जोड़ना चाहिए कि एक ट्यूबवैल में खराबी जाए तो बाकी के तीन ट्यूबवैलों से पूरे शहर को पानी दिया जा सके।
तकनीकी खराबी के कारण हो रही है असुविधा: ईओ
पानीकी रही असुविधा संबंधी जब ईओ रमेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ट्यूबवैल में लगातार रही तकनीकी खराबी के कारण लोगों को असुविधा हुई लेकिन कार्य तेजी से चल रहा है। समस्या का हल जल्द कर दिया जाएगा।