पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरियाना में भाजपा ने शुरू किया सदस्यता अभियान

हरियाना में भाजपा ने शुरू किया सदस्यता अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयजनता पार्टी की ओर से पंजाब में शुरु की भर्ती अभियान के अंतर्गत कस्बा वासियों ने हरभजन कौर बोदल प्रभारी मंडल हरियाना की अध्यक्षता में भाजपा भर्ती अभियान की शुरुआत की। हरभजन कौर बोदल ने कहा कि आज देश में भारतीय जनता पार्टी को भारी सहयोग मिल रहा है और राज्य के अंदर भाजपा का आधार दिनो-दिन बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के आदेशों पर बूथ स्तर पर कमेटियां बनाई जा रही है। कस्बे में एक दिन में 400 लोगों की सदस्यता पूरी हुई। इस मौके पर मंडल प्रधान दीपक प्रभाकर हरियाना, रविंदर फौजी, अजय चोपड़ा, सुषमा सभ्रवाल, संजय ठाकुर, संत राम राजीव कुमार, जयविंदर सिंह, राजू, नकुल देव, शाम सैनी, सुरिंदर कुमार, अशोक कुमार, रमन कुमार, चमन लाल, गुरदीप सिंह, बलवीर सिंह शामिल थे।

कस्बा हरियाना में भाजपा की ओर से शुरु किए अभियान की अध्यक्षता करते हरभजन कौर बोदल और दीपक प्रभाकर।