हरे राम हरे राम पर झूमे भक्तजन
कस्बाहरियानामें श्री महंत कौशल किशोरदास गोशाला में 108 महंत मुरलीधर दास जी की अगुवाई में चल रही संगीतमयी श्री राम कथा के दूसरे दिन सजे विशाल जगमगाते पंडाल में श्रद्धेय सुप्रसिद्ध संगीतमय कथा वाचक मानस माधुरी शशि प्रभा ने उपस्थित संगत को अपने मधुर वाणी से संगत को परमात्मा के चरणों में मंत्रमुग्ध कर दिया।
सर्वप्रथम पूजा अर्चना श्री रामायण जी की आरती उपरांत राम धुन से हरे राम हरे राम, रामा रामा हरे हरे से श्री राम कथा का आगाज करते भगवान शंकर, मां पार्वती की महिमा से श्रद्धालुओं को अवगत करवाया संगत को अपने संगीत माध्यम से बताया कि संकीर्ण मानव को परमात्मा से तब मिलाता है जब मानव भक्ति रस में डूब परमात्मा में लीन हो सुध बुध खो बैठता है। प्रभा ने कहा कि जिस दिन मनुष्य दिल से भक्ति मार्ग में डुबकी लगा लेंगे उसी दिन से व्यक्ति को संसार एक जैसा दिखाई देने लगेगा।
इस मौके पर संत त्रिभुवन दास, शिव शंकर, विजय दास, प्रताप सिंह भोला, जगदीश शर्मा, नरिंदरपाल शर्मा, दीपक शर्मा, अशोक शर्मा, राम गोपाल शर्मा, विपन कुमार, रिंकू भल्ला, प्रिं. शादी लाल आनंद, सतीश कुमार, राजीव कपिल, शाम लाल, शीतल, संगीता कालिया, मधुबाला, सुदेश दत्ता, अंजू भल्ला, शिमला शर्मा अन्य शामिल थे।