पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाटककार पीएन साही ने मोटो का उद्घाटन किया

नाटककार पीएन साही ने मोटो का उद्घाटन किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीजीडीएसडीकालेज हरियाना में प्रिंसिपल डा. गुरदीप शर्मा की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कालेज के 1949 बैच के प्रथम विद्यार्थी कालेज एलू्मिनी के सचिव, नाटककार निर्देशक प्राणनाथ शाही द्वारा कालेज में स्थापित वाटर फव्वारे मोटो का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रिंसिपल शर्मा ने कहा कि पीएन साही का पूरा जीवन संघर्ष भरा रहा। वह आज 83 वर्ष के हैं लेकिन कभी भी अपने शैक्षणिक स्थानों को नहीं भूले। समाज सेवी कार्य कर उन्हे खुशी महसूस होती है। पीएन साही ने कालेज में जो उद्देशनात्मक मोटो स्थापित किए हैं उनकी सराहना की। इस मौके पर डा. जसपाल सिंह, डा. हरचरण सिंह, प्रो. इंद्रजीत, प्रो. सुरेश कुमार, डा. सपना शर्मा, राकेश जरियाल, निर्मित ठाकुर, दविंदर शर्मा, इंदरजीत शामिल थे।