हरियाना ब्लड प्रेशर चैकअप कैंप लगाया
हरियाना। पंजाबसरकार की ओर से लोगों को गांव स्तर तक स्वास्थ सुविधाएं प्रदान करने के लिए विशेष प्रय| किए जा रहे हैं। एसएमओ भूंगा डा. संदीप खरबंदा की अगुवाई में मेडिकल अफसर डा. अमरदीप भेला की ओर से गांव लालपुर में ब्लड प्रैशर, शुगर का फ्री मैडिकल कैंप लगाया गया। जिसमें गांव के लोगों को इन बीमारियों प्रति जागरुक तो किया साथ ही 42 मरीजों का चैकअप कर उन्हें दवाइयां भी दी गई।